सदाबहार हैं कांटे गुलाब धोका है - आदिल रशीद

Adil Rashidआदिल रशीद25 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

 
             ग़ज़ल धोका है
(उर्दू में शब्द धोका है और हिंदी में धोखा है )

ये चन्द रोज़ का हुस्न ओ शबाब धोका है
सदाबहार हैं कांटे गुलाब धोका है

मिटी न याद तेरी बल्कि और बढती गई
शराब पी के ये जाना शराब धोका है

तुम अपने अश्क छुपाओ न यूँ दम ए रुखसत
उसूल ए इश्क में तो ये जनाब धोका है

ये बात कडवी है लेकिन यही तजुर्बा है
हो जिस का नाम वफ़ा वो किताब धोका है

तमाम उम्र का वादा मैं तुम से कैसे करूँ
ये ज़िन्दगी भी तो मिस्ल ए हुबाब धोका है

पड़े जो ग़म तो वही मयकदे में आये रशीद
जो कहते फिरते थे सब से शराब धोका है
                      आदिल रशीद तिलहरी
 
Adil Rashid
About the poet

Adil Rashid आदिल रशीद

Adil Rashid

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like