तपा कर इल्म की भट्टी में बालातर बनता हूँ - आदिल रशीद

Adil Rashidआदिल रशीद25 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

तपा कर इल्म की भट्टी में बालातर बनाता हूँ
जो सीना चीर दें ज़ुल्मत का वो खंजर बनाता हूँ

मैं दरया हूँ मिरा रुख मोड़ दे ये किस में हिम्मत है
मैं अपनी राह चट्टानों से टकराकर बनाता हूँ

जहाँ हर सम्त मकतल कि फज़ाएँ रक्स करती हैं
उसी बस्ती में बच्चों के लिए इक घर बनाता हूँ

किसी ने झाँक कर मुझ में मेरी अजमत न पहचानी
मैं हूँ वो सीप जो इक बूँद को गोहर बनाता हूँ

अलग है बात अब तक कामयाबी से मैं हूँ महरूम
भुलाने के तुझे मन्सूबे मैं अक्सर बनाता हूँ

बालातर =उम्दा ,बढ़िया ताक़तवर,
ज़ुल्मत = अँधेरा
अजमत =महानता
Adil Rashid
About the poet

Adil Rashid आदिल रशीद

Adil Rashid

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like