वरना मारे जाओगे

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

रघुवीर सहाय को याद करते हुए

मत भूलो कि तुम मुसलमान हो
बस लोगों को छलावा देते रहो कि तुम मुसलमान नहीं हो
वरना मारे जाओगे
राह चलते ख़याल रखो 
कि कहीं तुम्हारी क़मीज़ से 
मुसलमान होने की बू तो नहीं आ रही
ख़याल रखो किसी से बहस करते हुए 
कुछ बोलते हुए 
कुछ करते हुए
यहाँ तक कि हँसते और रोते हुए भी
कि कहीं तुम मुसलमान तो नहीं लग रहे
वरना मारे जाओगे
ये बात हमेशा याद रखो कि तुम एक मुसलमान हो 
और तुम मरोगे नहीं
एक दिन 
मारे जाओगे!

अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like