थिएटर-ध्वनि - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

2 min read · 12.4K reads

जागो जी जागो, असली नाम डुबाने वाले। टेक।
वंश डुबाने वाले, राज गँवाने वाले,
बन के गुलाम दस्यु , नाम धराने वाले॥
गफलत में सोने वाले, अटकी पर रोने वाले,
सहते धुत्कार अपना सर्वस्व मिटाने वाले॥
तुमको है निद्रा प्यारी, जग में हो रहे धिक्कारी,
खोके धन-धाम सारा दुक्खों के बढ़ाने वाले॥
तुम तो हो नेशन भारी, मुलकी हक के अधिकारी,
ले लो निज राज हरिहर बातों के बनाने वाले॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like