सतगुरु-ज्ञान होरी - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

3 min read · 12.4K reads

सतगुरु सबहि समझावें, सबन हित होरी रचावें।
ज्ञान-गुलाल मले मन मुख पर, अद्धै अबीर लगावें।
प्रेम परम पिचकारी लेकर, सतसंग रुचि रंग लावें।
तत्व-त्यौहार मनावें॥
छल पाखंड प्रपंच धूर्तता, की धरि धूर उड़ावें।
विज्ञ विवेक विचार प्रचारें, सत्य कबीर सुनावें।
गीत गुण गौरव गावें॥
सन्त सुधार सभाएँ करके, साधु सुसीख सिखावें।
प्रचलित पक्षपात अरु उलझन, सबहि सहज सुलझावें।
द्वेष दुख द्वंद्व दबावें॥
आत्मिक लौकिक उन्नति पथ पर, चतुर सुचाल चलावें।
 हरिहर सबै स्वत्व रक्षित करि, मुलकी हम दिलवावें।
वंश आदिहिन्दू जगावें॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like