खरी-खरी फटकार - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

7 min read · 12.4K reads

मैं अछूत हूँ, छूत न मुझमें, फिर क्यों जग ठुकराता है?
छूने में भी पाप मनता, छाया से घबराता है?

मुझे देख नाकें सिकोड़ता, दूर हटा वह जाता है।
 हरिजन भी कहता है मुझको, हरि से विलग कराता है॥
फिर जब धर्म बदल जाता है, मुसलमान बन जाता हूँ।
अथवा ईसाई बन करके, हैट लगाकर आता हूँ।

छूत-छात तब मिट जाती है, साहब मैं कहलाता हूँ।
उन्हीं मन्दिरों में जा करके, उन्हें पवित्र बनाता हूँ॥
क्या कारण इस परिवर्तन का, ऐ हिंद बतला दे तू?
क्यों न तजूँ इस अधम धर्म को? इसे ज़रा जतला दे तू?

नहीं-नहीं मैं समझ गया, क्या मेरा तेरा नाता है।
तू है मेरा शत्रु पुराना, अपना बैर चुकाता है॥
उत्तर धु्रव से, तिब्बत होकर, तू भारत में घुस आया।
छीन लिया छल-बल से सब कुछ, बहुत जुल्म मुझ पर ढाया॥

हो गृहहीन फिरा मैं वन-वन फिर जब बस्ती में आया।
कह अछूत दूर-दूर हट जालिम, तूने मुझको ठुकराया॥
कड़े-कड़े कानून बनाये, बस्ती बाहर ठौर दिया।
बदल गया अब सब कुछ भाई! पर तेरा बदला न हिया॥

उसी भाव से अब भी जालिम! तू मुझको कलपाता है।
भाईपन का भाव हिये मेें, तेरे कभी न आता है॥
रस्सी जल न ऐंठन छूटी, तेरा यही तमाशा है।
घर में घृणा, गैर की ठोकर, करता सुख की आशा है॥

समझ-सोचकर चेत, अरे अभिमानी! कर ईश्वर का ध्यान।
मिट जायेगा तू दुनिया से, अरे! समझता नर को श्वान्॥
कभी न तेरा भला होयगा, जो मुझको ठुकरायेगा।
दुर्गति के खंदक में हरिहर तू इक दिन गिर जायेगा॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like