शत्रु-शिविर - अचल वाजपेयी

अचल वाजपेयीअचल वाजपेयी30 Jan 1939

3 min read · 12.4K reads

शत्रुओं के बीच
सर्वथा सुरक्षित हूँ
वहाँ आदमी आदमी है
चाकू सिर्फ़ चाकू है
हत्या का अर्थ सिर्फ़ हत्या है
वहाँ सूर्योदय का प्रतीक नहीं
कोहरे का चालाक हस्तक्षेप
प्रत्येक संकेत तेज़ करता है
सुषुप्त जिजीविषा

किन्तु प्राय: मित्रों के बीच
उचित तालमेल की खोज में
अपाहिज समझौते स्वीकारता
वक़्त के काग़ज़ पर
खींच भर पाता हूँ हस्ताक्षर

जहाँ तक इबारत का प्रश्न है
वह शत्रु-शिविर ही देता है
अचल वाजपेयी
About the poet

अचल वाजपेयी

जन्म: 30 जनवरी 1939 जन्म स्थान शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश , भारत प्रमुख कृतियाँ शत्रु-शिविर तथा अन्य कविताएँ / अचल वाजपेयी (1984)

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like