हाशिया - अचल वाजपेयी

अचल वाजपेयीअचल वाजपेयी30 Jan 1939

2 min read · 12.4K reads

लिखते हुए पृष्ठ पर
हाशिया छूट गया है

इन दिनों ढिठाई पर उतारू है
मैंने पहली बार देखा
हाशिया कोरा है, सपाट है
किन्तु बेहद झगड़ालू है

वह सार्थक रचनाएँ
कूड़े के भाव बेच देता है
कुशल गोताखोर सा
समुद्र में गहरे पैठता है
रस्सियाँ हिलाता है

मैं उसे खींचना चाहता हूँ
वह अतल से मोती ला रहा है
सबसे चमकदार मोती
मैं उसे तुम्हीं को सौंपना चाहता हूँ
अचल वाजपेयी
About the poet

अचल वाजपेयी

जन्म: 30 जनवरी 1939 जन्म स्थान शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश , भारत प्रमुख कृतियाँ शत्रु-शिविर तथा अन्य कविताएँ / अचल वाजपेयी (1984)

View profile & all 9 Poems / Stories