सफ़र के बाद भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए - अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्लाअभिषेक शुक्ला14 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

सफ़र के बाद भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए
ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए

मैं सोचता हूँ बहुत ज़िंदगी के बारे में
ये ज़िंदगी भी मुझे सोच कर न रह जाए

बस एक ख़ौफ़ में होती है हर सहर मेरी
निशान-ए-ख़्वाब कहीं आँख पर न रह जाए

ये बे-हिसी तो मिरी ज़िद थी मेरे अज्ज़ा से
कि मुझ में अपने तआक़ुब का डर न रह जाए

हवा-ए-शाम तिरा रक़्स ना-गुज़ीर सही
ये मेरी ख़ाक तिरे जिस्म पर न रह जाए

उसी की शक्ल लिया चाहती है ख़ाक मिरी
सो शहर-ए-जाँ में कोई कूज़ा-गर न रह जाए

गुज़र गया हो अगर क़ाफ़िला तो देख आओ
पस-ए-ग़ुबार किसी की नज़र न रह जाए

मैं एक और खड़ा हूँ हिसार-ए-दुनिया के
वो जिस की ज़िद में खड़ा हूँ उधर न रह जाए
अभिषेक शुक्ला
About the poet

अभिषेक शुक्ला

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अभिषेक शुक्ला

  1. अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी है - अभिषेक शुक्ला

    अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी हैमैं बह रहा हूँ कि मेरा वजूद पानी है

    12.4K reads
  2. अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब का - अभिषेक शुक्ला

    अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब काक़रीब आए तो देखेंगे हौसला शब का

    12.4K reads
  3. दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करें - अभिषेक शुक्ला

    दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करेंफिर उस के बाद तुझे सोचें ये ग़ज़ब भी करें

    12.4K reads
  4. फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकल - अभिषेक शुक्ला

    फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकलये इंतिशार-ज़दा शहर में यहाँ से निकल

    12.4K reads
  5. हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लाते - अभिषेक शुक्ला

    हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लातेकुछ एक ख़्वाब तो शब-ख़ून से बचा लाते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like