मैं अपने गाँव से लौट रहा हूँ
चौपाल की मीठी छाँव से
छोटे तालाब की छोटी-सी नाव से
अथाह प्रेम के संसार से
लौट रहा हूँ मैं
अपने गाँव से...
बूढ़ों के प्यार से
अस्सी-अस्सी साल पुराने हाथों के
आशीर्वाद से
दूध-दही और ताज़े मक्खन की मिठास से
लौट रहा हूँ मैं अपने गाँव से
पड़ोसी से हुई नोक-झोंक की खटास से
मुझे आता देख मेरी माँ के ललाट पर बनी सिलात से
मैं कचोट रहा हूँ
मैं अपने गाँव से लौट रहा हूँ।








