निढाल बिस्तर पर पड़े आदमी के जीवन में
बची कुछ साँसों
और जीवन की आशा के बीच की लड़ाई में
क्या बचता है?
कुछ चिंताएँ
कुछ प्रेम
कुछ हार
आत्मबल
और
घर
इस मन के घर में
बच्चे हैं, पत्नी है, माँ है
और आशा का दीपक लिए
चंद दिल के क़रीब लोग।
पैसा, संसाधन,
सब
एक साथ तराज़ू के दूसरे पलड़े पर चढ़ा
कोशिश करते हैं
बैलेंस बनाने का
जीवन की रेल दौड़ाने का!
कितना कठिन है
ऐसे दौर में
निढाल पढ़े अपने को
उसके प्रति अपने अंदर बसे अपनेपन का
एहसास करा पाना
काश!








