प्रेम

अभिषेक जैनअभिषेक जैन

1 min read · 12.4K reads

पुरुष

हारता है

डरता है

लड़ता है

क्रोध में

अशांति में

भय में

क्रांति में

चहारदीवारी में

वक्ष के मध्य रखता है सिर

स्त्री की साँसों से टकराता है

साँसें

और

पिघलता है

प्रेम उन दोनों के बीच के एहसास में है

प्रेम स्त्री की उँगलियों में है

जो पुरुष के माथे पर लुढ़कती हैं

और मिटाती हैं उसका

भय

क्रोध

और

हार...।

अभिषेक जैन
About the poet

अभिषेक जैन

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like