जबसे जीवन में आए
जाते नहीं दिखे
कभी सीख
कभी क्रांति
कभी शांति
कभी अहिंसा
और कभी एकत्व की
भावना के साथ
लगन और दृढ़ निश्चय लिए
हमेशा मुझसे गुज़रते रहे।
हार न मानना
लड़ना
सरल हो सकता है
लेकिन
गांधी के लड़ने का
सलीक़ा
घर कर गया मुझमें
तुम्हारी लाठी पकड़
साथ चलूँगा जीवन भर
बापू!








