सँवारा होता - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

कभी बिखरा के सँवारा तो करो
मुझपे एहसान गवारा तो करो

जिसकी सीढ़ी से कभी गिर के मरूँ
ऐसी मंज़िल का इशारा तो करो

मैं कहाँ डूब गया ये छोड़ो
तुम बहरहाल किनारा तो करो

हमको दिल से नही कोई मतलब
तुम ज़रा हँस के उजाला तो करो
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like