लगे है आसमाँ जैसा नहीं है - अब्दुल्लाह जावेद

अब्दुल्लाह जावेदअब्दुल्लाह जावेद

4 min read · 12.4K reads

लगे है आसमाँ जैसा नहीं है
नज़र आता है जो होता नहीं है

तुम अपने अक्स में क्या देखते हो
तुम्हारा अक्स भी तुम सा नहीं है

मिले जब तुम तो ये एहसास जागा
अब आगे का सफ़र तन्हा नहीं है

बहुत सोचा है हम ने ज़िंदगी पर
मगर लगता है कुछ सोचा नहीं है

यही जाना है हम ने कुछ न जाना
यही समझा है कुछ समझा नहीं है

यक़ीं का दाएरा देखा है किस ने
गुमाँ के दाएरे में क्या नहीं है

यहाँ तो सिलसिले ही सिलसिले हैं
कोई भी वाक़िआ तन्हा नहीं है

बँधे हैं कायनाती बँधनों में
कोई बँधन मगर दिखता नहीं है

हो किस निस्बत से तुम ‘जावेद’ साहब
न होना तो है याँ होना नहीं है
अब्दुल्लाह जावेद
About the poet

अब्दुल्लाह जावेद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like