सामेआ लज़्ज़त-ए-बयान-ज़दा - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

सामेआ लज़्ज़त-ए-बयान-ज़दा
ज़ेहन ओ दिल सेहर-ए-दास्तान-ज़दा

फ़िक्र ओ तहक़ीक़ रेहन-ए-मोहर-ओ-सनद
तालिब-ए-इल्म इमतिहान-ज़दा

ज़ात की फ़िक्र है क़यास-आलूद
ज़िन्दगी का यक़ीं गुमान-ज़दा

रात पहचान दे गई सब को
सुब्ह चेहरे मिले निशान-ज़दा

ताक में है न कि तआक़ुब में
तू शिकारी है पर मचान-ज़दा

उन की फ़िक्र-ए-रसा फ़लक-पैमा
अपनी सोचें हैं आसमान-ज़दा

ख़ुद से रिश्ते नहीं रहे लेकिन
लोग अब भी हैं ख़ानदान-ज़दा

रात है लोग घर में बैठे हैं
दफ़्तर-आलूदा ओ दुकान-ज़दा
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like