ये दश्त-ए-फ़रामोशी ठहरने नहीं देता
लेकिन दर-ए-ख़्वाहिश को भी खुलने नहीं देता
ये रस्म है दीवार-ओ-दर-ए-गिर्या की लेकिन
दरयूज़ा-गर-ए-ख़्वाब तो रोने नहीं देता
आशोब है ऐसा कि सरासीमा है वहशत
ये इज्ज़-ए-बयाँ ज़ख़्म भी धोने नहीं देता
हाँ मंज़िल-ए-उम्मीद भी नज़दीक थी लेकिन
ग़म-ख़ाना-ए-जानानाँ बहलने नहीं देता
आँखों में वही रंज-ए-असीरी है मुसल्लत
जो हश्र बपा होना था होने नहीं देता
बे-नाम रही ख़्वाहिश-ए-दीदार हमेशा
शबनम की तरह वो मुझे हँसने नहीं देता
आँगन में लहू देख के रोती नहीं आँखें
ये दिल तो सुलगता है प जलने नहीं देता








