रिवायत न टूटे - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

हम रिवायात की कोहना सदियों के पर्बत तले

वो घने सब्ज़ जंगल हैं जो

बे-पनाह शाख़-दर-शाख़ ताबिंदगी

ताज़गी के तमव्वुज से सँवला के

ख़ुद ही झुलस जाएँ

ऐसे जलें ऐसे जलें

कि फ़क़त दूर तक कोएला कोएला ही दिखाई दे

और ताज़गी की नुमू

ख़ाक से भी गवाही न दे

वो मुक़द्दर के अच्छे

कि जिन को जलापे की मुद्दत गुज़रने पे

उन कोएलों की जगह हीरे मोती मिले

वो मुक़द्दर के अच्छे

कि जिन की दुआएँ ज़मीं की तहों में वहीं

तो कहीं सोना चाँदी बनें

वो मुक़द्दर के अच्छे

कि जिन के बदन खोलते ख़ूँ के चश्मे थे

अब भी हैं

पारे की कानों की सूरत कहीं

तो कहीं ऐसे भी सख़्त जानों के हैं सिलसिले जा-ब-जा

जिन से फ़ौलाद का नाम पाइंदा है

वो जलन जो कभी ताज़गी के तमव्वुज से पैदा हुई

है मुक़द्दर की तहरीर ऐसी कि जिस की जलन इब्तिदा

इंतिहा भी जलन

जलते रहने का ये सानेहा भी जलन

अंजुमन अंजुमन

चौदहवीं-रात के चाँद ने भी कहा

भीगी बरसात के रा'द ने भी कहा

तुम वही हो कि जिन को चटख़ने की मोहलत भी मिलती नहीं

अब रिवायत यही है

निभाओ हँसो

मुस्कुराओ जलो

हर इक ज़र्द चेहरा गुलाबी करो

हर इक आँख को अर्ग़वानी करो

मगर याद रक्खो

रिवायत न टूटे

तमव्वुज की हर ताज़गी लाख झुलसे

रिवायत न टूटे

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी