ख़ुदाओं से कह दो - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

जिस दिन मुझे मौत आए

उस दिन बारिश की वो झड़ी लगे

जिसे थमना न आता हो

लोग बारिश और आँसुओं में

तमीज़ न कर सकें

जिस दिन मुझे मौत आए

इतने फूल ज़मीन पर खिलें

कि किसी और चीज़ पर नज़र न ठहर सके

चराग़ों की लवें दिए छोड़ कर

मेरे साथ साथ चलें

बातें करती हुई

मुस्कुराती हुई

जिस दिन मुझे मौत आए

उस दिन सारे घोंसलों में

सारे परिंदों के बच्चों के पर निकल आएँ

सारी सरगोशियाँ जल-तरंग लगें

और सारी सिसकियाँ नुक़रई ज़मज़मे बन जाएँ

जिस दिन मुझे मौत आए

मौत मेरी इक शर्त मान कर आए

पहले जीते-जी मुझ से मुलाक़ात करे

मिरे घर-आँगन में मेरे साथ खेले

जीने का मतलब जाने

फिर अपनी मन-मानी करे

जिस दिन मुझे मौत आए

उस दिन सूरज ग़ुरूब होना भूल जाए

कि रौशनी को मेरे साथ दफ़्न नहीं होना चाहिए

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी