हम ने कहने को तुम्हें दिल से भुलाया हुआ है
बस यही दाग़ है सीने में छुपाया हुआ है
अब गिरेगी भी तो कैसे कि बहुत सब्र के साथ
हम ने दीवार को हाथों से बनाया हुआ है
बात करने को बहुत देर से सोचा उस से
जिस की तहरीर को आँखों में बसाया हुआ है
चश्म-ए-बे-ऐब में उस का ही सरापा क्यूँ था
जिस का ग़म हद्द-ए-तमन्ना में समाया हुआ है
ख़्वाहिश-ए-क़ुर्ब के पैवंद हैं हाथों में मिरे
ऐ जुनूँ-ज़ाद मुझे कितना सताया हुआ है
कोई कहता है रिफ़ाक़त नहीं मिलने वाली
कोई कहता है वो दहलीज़ पे आया हुआ है
वस्ल की शाम का अंदाज़ा बहुत मुश्किल था
हम ने पूछा था मगर उस ने छुपाया हुआ है








