ख़्वाब गिरवी रख दिए आँखों का सौदा कर दिया

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाब गिरवी रख दिए आँखों का सौदा कर दिया

क़र्ज़-ए-दिल क्या क़र्ज़-ए-जाँ भी आज चुकता कर दिया

ग़ैर को इल्ज़ाम क्यूँ दें दोस्त से शिकवा नहीं

अपने ही हाथों किया जो कुछ भी जैसा कर दिया

कुछ ख़बर भी हो न पाई इस दयार-ए-इश्क़ में

कौन यूसुफ़ हो गया किस को ज़ुलेख़ा कर दिया

दिल के दरवाज़े पे यादें शोर जब बनने लगीं

धड़कनों का नाम दे कर बोझ हल्का कर दिया

कितने अच्छे लोग थे क्या रौनक़ें थीं उन के साथ

जिन की रुख़्सत ने हमारा शहर सूना कर दिया

अपने प्यारों को बचाया दर्द की हर मौज से

आँख में सैलाब रोका दिल को दरिया कर दिया

फूल, पौदे, पेड़, बच्चे घर का आँगन और तुम

ख़्वाहिशों के नाम पर इन सब को यकजा कर दिया

ग़म नहीं ला-हासिली का इश्क़ का हासिल है ये

ऐ हिसाब-ए-ज़िंदगी तुझ को तो पूरा कर दिया

हिज्र से हिजरत तलक हर दुख से समझौता किया

भीड़ में रह के भी मैं ने ख़ुद को तन्हा कर दिया

ये ज़मीं 'हसरत' की है इस पर क़दम रक्खा तो फिर

इतनी जुरअत हो गई अर्ज़-ए-तमन्ना कर दिया

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी