बात कहूँ मैं यार सुन गर तू दे अधिकार - ज़िया ज़मीर

ज़िया ज़मीरज़िया ज़मीर7 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

बात कहूँ मैं यार सुन गर तू दे अधिकार
बिन तेरे जीवन मुझे लगता है बेकार

तुझ पर यूँ पथराव है सुन ऐ मेरे यार
मैं ठहरा काँटों भरा तू ठहरा फलदार

मैं मीरा तू श्याम है मेरा सच्चा प्यार
ख़ुद पर मिटने दे मुझे इतना कर उपकार

लब उसके ख़ामोश थे चुप था मेरा यार
आँखों-आँखों कर गया लेकिन सब इज़हार

तेरे हर सुख का बनूँ जीवन भर आधार
इतना मुझको मान दे इतना दे अधिकार

तुझसा जब है रहम-दिल इसका पालनहार
फिर क्यों रहता है दुखी मालिक यह संसार

ममता माँ की मिल गई मिला पिता का प्यार
सब कुछ तूने दे दिया रब तेरा आभार
ज़िया ज़मीर
About the poet

ज़िया ज़मीर

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी