न थीं तो दूर कहीं ध्यान में पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

न थीं तो दूर कहीं ध्यान में पड़ी हुई थीं
तमाम आयतें इम्कान में पड़ी हुई थीं

किवाड़ खुलने से पहले ही दिन निकल आया
बशारतें अभी सामान में पड़ी हुई थीं

वहीं शिकस्ता क़दमचों पे आग रौशन थी
वहीं रिवायतें अंजान में पड़ी हुई थी

हम अपने आप से भी हम-सुख़न न होते थे
कि सारी मुश्किलें आसान में पड़ी हुई थीं

पस-ए-चराग़ मैं जो सम्तें ढूँढता रहा ‘तुर्क’
वो एक लफ़्ज़ के दौरान में पड़ी हुई थीं
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    आईने के आख़िरी इज़हार मेंमैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

    12.4K reads
  2. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  3. दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थींसभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

    12.4K reads
  4. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  5. कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न होजो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like