वो मुसाफ़िर जो थक गया होगा - ज़िया फतेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

वो मुसाफ़िर जो थक गया होगा,
रास्ते से भटक गया होगा ।

गुन्चा-गुन्चा चटक गया होगा,
गोशा-गोशा महक गया होगा ।

आहटें नर्म-नर्म पत्तों की,
पेड़ पर आम पक गया होगा ।

डाल कर फन्दा अपनी गरदन में,
कोई छत से लटक गया होगा ।

मुड़ के देखा जो तू ने लोगों को,
मेरी नज़रों पे शक गया होगा ।

उसकी उँगली पकड़ के चलता था,
हाथ मेरा झटक गया होगा ।

अरे अहसास-ए तिशनगी तौबा,
कोई साग़र ख़नक गया होगा

गिरता पड़ता ये जादा-ए पुरपेच
ऐ ’ज़िया’ दूर तक गया होगा ।
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

जलती हुई दो आँखेंसाँझ बीतने को हैरात उतरने को है— हरि मृदुलमेरी यात्रा का ज़रूरी सामानआज मैं एक लंबी नींद से उठी हूँऔर मुझे ये दिन ही नहीं ये ज़िंदगी भी बिल्कुल नई लग रही है— लीना मल्होत्रा रावउसे मालूम नहीं थावह भी सफ़र में है और लोगों की तरहइतनी सी बात, कोई उससे कहना नहीं चाहता था— ललन चतुर्वेदीमंद ज्योतिप्रिय, धीमी पड़ रही आज मेरे प्रदीप की बाती,शायद लुट जाए यह मेरी मुसाफ़िरी की थाती!— बालकृष्ण शर्मा नवीनपंच प्यारावो पाँच स्त्रियों काअकेला प्रिय पुरुष था— डॉ. अजितकामनाइतना अस्त-व्यस्त तुम्हें हमेशा देखना चाहता हूँ कितुम भूल जाओ कि महीना तीस का है या इकतीस का— डॉ. अजित