रात कहती थी दिल से आँसू पी - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

रात कहती थी दिल से आँसू पी |
यूँ ही उम्मीद में सहर के जी |

जगमगाए चिराग़ ज़ररों के
पड़ गई माँद शमें तारों की |

गुल ए नरगिस है महव ए आईना
वाह रे आलम ए दुरूँबीनी |

वो तो मैं ही था बारहा जिस ने
ज़िन्दा रहने को ख़ुदकुशी कर ली |

किसे अहसास था असीरी का
बन्द खिड़की अगर नहीं खुलती |

जल बुझा जो पतँगा उस की ख़बर
आग की तरह शहर में फैली |

शेअर कहते रहो ज़िया साहिब
ख़िदमत ए उर्दू और क्या होगी |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like