नाक़ाबिल ए फ़रामोश - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

दिल को दीवाना बनाना याद है
मस्तियाँ हर सू लुटाना याद है
सहन ए गुलशन में बसद हुस्न ओ जमाल
रोज़ ताज़ा गुल खिलाना याद है
मुस्करा कर देखना मेरी तरफ़
देख कर फिर मुस्कराना याद है
मुझ से रफ़्ता रफ़्ता वो खुलना तेरा
नीची नज़रों को उठाना याद है

कर गए हैं दिल में घर कुछ इस तरह
मैं वो बीते दिन भुला दूँ किस तरह
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like