मिरा साया जुदा नहीं होता - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads


मिरा साया जुदा नहीं होता
ये कभी दूसरा नहीं होता

अजनबी अजनबी ही है लेकिन
आशना आशना नहीं होता

सुनते आए थे आज देख लिया
बेकसों का ख़ुदा नहीं होता

खटखटाता रहूँगा मैं जब तक
घर का दरवाज़ा वा नहीं होता

इतने सदमे सहे कि अब दिल को
ऐतबार ए वफ़ा नहीं होता

गोहर ए ताबदार था आँसू
जो पलक से गिरा नहीं होता

क्या कहा रात के अँधेरे में
आसमाँ देखता नहीं होता

उनकी आती अगर ख़बर तो ज़िया
कहीं मेरा पता नहीं होता
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like