मैं अपने आप से हूँ महव ए गुफ़्तगू अब तक - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

5 min read · 12.4K reads

मैं अपने आप से हूँ महव ए गुफ़्तगू अब तक
मेरा ही चेहरा है बस मेरे रूबरू अब तक

न हाथ जामादरी से उठाए वहशत ने
न अपना चाक ए गरेबान हुआ रफ़ू अब तक

जमूद ए कुह्नगी ए ख़ुमकदा, अरे तोबा !
वही है रिन्द, वही मय, वही सुबू अब तक

हुआ ज़माना कि दम भर को बरक़ चमकी थी
कलीम ओ तूर की बाक़ी है गुफ़्तगू अब तक

हुनूज़ मेरे तआक्क़ुब में है ग़म ए दुनिया
हुई है ख़त्म कहाँ मेरी जुस्तजू अब तक

हुजूम ए यास ने कोशिश तो की , मगर न छुटा
खिज़ां के हाथ से दामान ए आरज़ू अब तक

ये किस बगूले के चक्कर में है दिल ए नादाँ
ख़राब ए दस्त बा उन्वान ए जुस्तजू अब तक

जफ़ा ओ ज़ुल्म का अब अपने जायज़ा कर ले
न पूछ मुझ से , वफ़ा क्यूँ है मेरी ख़ू अब तक

हज़ारों साल से धड़कन हूँ तेरे दिल की मगर
समझ रहा है मुझे अजनबी ही तू अब तक

बदल चुका है ज़माना मगर “ज़िया” साहिब
न बदला आपका अंदाज़ ए गुफ़्तगू अब तक
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे