ग़म ए अन्जाम ए शादमानी से - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

ग़म ए अन्जाम ए शादमानी से ।
दिल हिरासाँ है कामरानी से ।

निकहत ओ रंग ए गुल से क्या निसबत
मेरे ग़म से तेरी जवानी से ।

कारोबार ए हवस चला क्या क्या
जिन्स ए इखलास की गिरानी से ।

हुआ हमवार जादा ए मंज़िल
पा ए हिम्मत की सख्तजानी से ।

सोज़ भी अश्क ए ग़म में शामिल है
आग़ का मेल और पानी से ?

क्यूँ मेरा दिल धड़कने लगता है
कैस ओ फ़रहाद की कहानी से ।

सीख ली बुलबुलों ने नगमागरी
ऐ ज़िया तेरी ख़ुशबयानी से ।
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like