दिल ए आदम को वहशत है ज़मीं से - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

दिल ए आदम को वहशत है ज़मीं से |
हवा आई कोई ख़ुल्द ए बरीं से |

जो निकली थी दिल ए अन्दोहगीं से |
जली बिजली उस आह ए आतिशीं से |

हुई तैयारियाँ दार ओ रसन की
अनालहक़ की सदा आई कहीं से |
 
जहां से क़हक़हे उठे थे शायद
मेरे आँसू भी आए हैं वहीँ से |
 
चली दुनिया में रस्म ए सजदारेज़ी
कुछ उनके दर से कुछ मेरी जबीं से |
 
यकीं के पाँव में लग़ज़ीश न आए
बदल जाती हैं तक़दीरें यकीं से |

मुहब्बत की ज़िया सरशारियाँ हैं
नहीं मुझ को ग़रज़ दुनिया ओ दीं से |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like