मौज ए ग़म गुल क़तर गई होगी

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

मौज ए ग़म गुल क़तर गई होगी ।
नद्दी चढ़ कर उतर गई होगी ।

ग़र्क होना था जिस को वो किश्ती,
साहिलों से गुज़र गई होगी ।

हम ज़मींवालों की जो पहले-पहल,
आसमाँ पर नज़र गई होगी ।

आईनाख़ाने में बा हर सूरत,
आब-ओ ताब-ए गुहर गई होगी ।

हादसों आफ़तों मसाइब से,
ज़िन्दगी क्या जो डर गई होगी ।

उस सफ़र में ख़लाओं के ता दूर,
हसरत-ए बाल-ओ पर गई होगी ।

ऐ ’ज़िया’ बात अक़ल-ओ दानिश की
दिल का नुक़सान कर गई होगी ।

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like