होश में करके बेख़बर होश में फिर न ला सके

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

होश में करके बेख़बर होश में फिर न ला सके ।
ऐसे हुए वो परदापोश ख़्वाब में भी न आ सके ।

चाहिए मुझ को एक दिल और वो ऐसे ज़रफ का,
दर्द की सारी कायनात जिस में सिमट के आ सके ।

मेरी निगाह-ए आशना जलवागह-ए जमाल है,
ग़ैर की क्या मजाल है मुझ से नज़र मिला सके ।

या मेरी ज़िन्दगी को दे अपनी निगाह में अमाँ,
या मुझे इस तरह मिटा फिर न कोई मिटा सके ।

काश किसी का इल्तिफ़ात हो मेरे सोज़ की निजात
दिल में सुलग रही है आग़ कोई उसे बुझा सके ।

 

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like