अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.7K reads

अश्क़ पलकों पे फिर सजाऊं क्या ?
फिर मुहब्बत के गीत गाऊं क्या ?

दिल ही जब बुझ गया तो ऐ शब ए ग़म
आँधियों में दिये जलाऊं क्या ?

आफ़तें हैं तो ज़िन्दगी भी है
आफ़तों से निजात पाऊं क्या ?

राज़दार ए अलम, शरीक ए ग़म
दर ओ दीवार को बनाऊं क्या ?

तीरह ओ तार है मेरी दुनिया
मेहर ओ माह का फ़रेब खाऊं क्या ?

लाख परदे , हज़ार चहरे हैं
ऐ " ज़िया " अब नज़र हटाऊं क्या ?

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like