मिठ्ठू मियाँ चुप रहो
टियों टियों मत करो
लाल मिर्च खाओगे
अपनी कहे जाओगे
मेरी बात भी सुनो
कल सबक़ पढ़ाया था
आज तुम ने दोहराया
होम-वर्क तो करो
चोंच में क्या दर्द है
रंग ये क्यूँ ज़र्द है
दाल खाना कम करो
टियों टियों मत करो
कितनी बार समझाऊँ
कितनी बार दोहराऊँ
एक लफ़्ज़ तो कहो
टियों टियों मत करो
क्या कहा सुनूँ ज़रा
मुन्नी बीबी कह दिया
वाह वाह वाह वा
मिठ्ठू मियाँ ख़ुश रहो








