एक सच्ची अम्माँ की कहानी - नज़्म

ज़ेहरा निगाहज़ेहरा निगाह14 May 1936

1 min read · 12.4K reads

मिरे बच्चे ये कहते हैं

''तुम आती हो तो घर में रौनक़ें ख़ुशबुएँ आती हैं

ये जन्नत जो मिली है सब उन्हीं क़दमों की बरकत है

हमारे वास्ते रखना तुम्हारा इक सआदत है''

बड़ी मुश्किल से मैं दामन छुड़ा कर लौट आई हूँ

वो आँसू और वो ग़मगीन चेहरे याद आते हैं

अभी मत जाओ रुक जाओ ये जुमले सताते हैं

मैं ये सारी कहानी आने वालों को सुनाती हूँ

मिरे लहजे से लिपटा झूट सब पहचान जाते हैं

बहुत तहज़ीब वाले लोग हैं सब मान जाते हैं

ज़ेहरा निगाह
About the poet

ज़ेहरा निगाह

मूल नाम : ज़ेहरा निगाह जन्म : 14 May 1936 | हैदराबाद, सिंध Zehra Nigah is an Urdu poet and scriptwriter of Pakistan. She has written several television serials. She was born on 14th May, 1937 in Hyderabad, India and migrated to Pakistan with her parents during…

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे