मैं छू सकूँ तुझे मेरा ख़याल-ए-ख़ाम है - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

मैं छू सकूँ तुझे मेरा ख़याल-ए-ख़ाम है क्या
तेरा बदन कोई शमशीर-ए-बे-नियाम है क्या.

मेरी जगह कोई आईना रख लिया होता
न जाने तेरे तमाशे में मेरा काम है क्या.

असीर-ए-ख़ाक मुझे कर के तू निहाल सही
निगाह डाल के तो देख ज़ेर-ए-दाम है क्या.

ये डूबती हुई क्या शै है तेरे आँखों में
तेरे लबों पे जो रौशन है उस का नाम है क्या.

मुझे बता मैं तेरी ख़ाक अब कहाँ रख दूँ
के ज़ेब अर्ज़ ओ समा में तेरा मक़ाम है क्या.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads