जहाँ भी ज़ुल्म-ओ-तकब्बुर मिसाल होता है

ज़किया ग़ज़लज़किया ग़ज़ल20 Oct 1963

1 min read · 12.4K reads

जहाँ भी ज़ुल्म-ओ-तकब्बुर मिसाल होता है

उरूज-ए-आदम-ए-ख़ाकी ज़वाल होता है

किसी का दिल जो दुखाए किसी को तोहमत दे

ब-देर जल्द बुरा उस का हाल होता है

हो घाव ख़ंजर-ओ-शमशीर का तो भर जाए

ज़बाँ का ज़ख़्म कहीं इंदिमाल होता है

तिरे मिज़ाज के मौसम से क्या शिकायत हो

ज़रा सी देर में अक्सर बहाल होता है

हर एक याद लिपटती है आ के पैरों से

तुम्हारे शहर में अपना ये हाल होता है

वो ज़िक्र करते हैं अक्सर गए मरातिब का

वो आज क्या हैं मगर ये सवाल होता है

खटक रही है 'ग़ज़ल' आज उन को ख़ामोशी

जो सच कहेंगे तो सुनना मुहाल होता है

ज़किया ग़ज़ल
About the poet

ज़किया ग़ज़ल

उपनाम : 'ग़ज़ल' मूल नाम : ज़किया वसीम जन्म : 20 Oct 1963 | कराची, सिंध

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी