एहतिसाब

ज़ाकिरा शबनमज़ाकिरा शबनम6 May 1973

1 min read · 12.4K reads

तन्हाई में अक्सर सोचा करती हूँ

मौत क्या और हयात क्या है

हासिल और ला-हासिल के क्या मा'नी

ज़िंदगी के सफ़र में

चलते चलते एक दिन

मौत से टकराएँगे

लड़खड़ाएँगे और

कुछ वक़्फ़े के लिए

दम ले कर आगे चलेंगे

मौत सिर्फ़ एक वक़्फ़ा है

और फिर से

हयात का सफ़र होगा जारी

जो आरज़ी नहीं दाइमी होगा

कभी न ख़त्म होने वाला

यक़ीनन

चलो अपना एहतिसाब कर लें

दाइमी इस सफ़र का

कुछ इंतिज़ाम कर लें

चलो अपना एहतिसाब कर लें

ज़ाकिरा शबनम
About the poet

ज़ाकिरा शबनम

उपनाम : 'शबनम' मूल नाम : ज़ाकिरा शबनम जन्म : 06 May 1973 | कर्नाटक

View profile & all 16 Poems / Stories