जिस्म के ज़िन्दाँ में उम्रें क़ैद कर पाया है कौन - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

ज़ैदी जाफ़र रज़ाज़ैदी जाफ़र रज़ा

3 min read · 12.4K reads

जिस्म के ज़िन्दाँ में उम्रें क़ैद कर पाया है कौन.
दख्ल कुदरत के करिश्मों में भला देता है कौन.

चाँद पर आबाद हो इन्सां, उसे भी है पसंद,
उसकी मरज़ी गर न हो, ऊंचाइयां छूता है कौन.

सब नताइज हैं हमारे नेको-बद आमाल के,
किसके हिस्से में है इज्ज़त, दर-ब-दर रुसवा है कौन.

अक़्ल ने अच्छे-बुरे की दी है इन्सां को तमीज़ ,
अपने घर से दुश्मनी पर फिर भी आमादा है कौन.

इस बशर में हैं दरिंदों की भी सारी खस्लतें,
देखना ये है कि इनसे दायमी निकला है कौन.

हो न गर ईमान, फिर मज़हब से है क्या फ़ायदा,
दिल में रखकर मैल, क्या समझे कोई अच्छा है कौन।
ज़ैदी जाफ़र रज़ा
About the poet

ज़ैदी जाफ़र रज़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from ज़ैदी जाफ़र रज़ा

  1. मैं तनहा हूँ , नहीं भी हूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रात दमकती है रह रह कर मद्धम सीखुले हुए सहरा के हाथ पे नीलम सी.

    12.4K reads
  2. सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    अमेरीकी पोते के यौमे-विलादत परसोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ

    12.4K reads
  3. ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकरहम तो खुशहाल रहे बे-सरो-सामां होकर

    12.4K reads
  4. वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों है - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों हैबगैर उसके ये जीना अज़ाब सा क्यों है

    12.4K reads
  5. दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़.हो आयें चलिए मीर तकी मीर की तरफ़.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like