कौन किसी की जान पे यारो आफ़त बन कर आता है - ज़ाहिद अबरोल

ज़ाहिद अबरोलज़ाहिद अबरोल20 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

कौन किसी की जान पे यारो आफ़त बन कर आता है
अपनी करनी का साया इंसान को खाए जाता है

जिस्म की ज़ंजीरों से बड़ी हैं ज़िहन-ओ-दिल[1] की ज़ंजीरें
क़ैद से बढ़ कर क़ैदी होने का एहसास सताता है

वो पागल है हम सब उसको पागल ही तो कहते हैं
फिर क्यूं उस की बातें सुन कर हर कोई डर जाता है

शुहरत[2] और रुस्वाई[3] दोनों एक ही कोख से जन्मी हैं
इन दोनों में आसानी से फ़र्क़ कहां मिल पाता है

मुझको बांध न पाया कोई मैं आज़ाद परिंदा हूं
धरती और आकाश से मेरा जनम- जनम का नाता है

जिसको गर्म तवे पर जलती रोटी का भी होश नहीं
उस मासूम से चेहरे को “ज़ाहिद” तू क्यूं याद आता है
ज़ाहिद अबरोल
About the poet

ज़ाहिद अबरोल

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like