सिलसिले के बाद कोई सिलसिला - ज़फ़र गोरखपुरी

ज़फ़र गोरखपुरीज़फ़र गोरखपुरी5 Sept 1935 – 29 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

सिलसिले के बाद कोई सिलसिला रौशन करें
इक दिया जब साथ छोड़े दूसरा रौशन करें

इस तरह तो और भी कुछ बोझ हो जाएगी रात
कुछ कहें कोई चराग़-ए-वाक़िया रौशन करें

जाने वाले साथ अपने ले गए अपने चराग़
आने वाले लोग अपना रास्ता रौशन करें

जलती बुझती रौशनी का खेल बच्चों को दिखाएँ
शम्मा रक्खें हाथ में घर में हवा रौशन करें

आगही दानिश दुआ जज़्बा अक़ीदा फ़लसफ़ा
इतनी क़ब्रें हाए किस किस पर दिया रौशन करें

शाम यादों से मोअत्तर है मुनव्वर है ‘ज़फ़र’
आज ख़ुश-बू के वज़ू से दस्त ओ पा रौशन करें
ज़फ़र गोरखपुरी
About the poet

ज़फ़र गोरखपुरी

View profile & all 36 Poems / Stories

More from ज़फ़र गोरखपुरी

  1. आर पार का मंज़र - ज़फ़र गोरखपुरी

    ये अहद क्या है की सब पर गिराँ गुज़रता हैये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

    12.4K reads
  2. अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलने - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब के साल पूनम में, जब तू आएगी मिलनेहम ने सोच रखा है रात यूँ गुज़ारेंगे

    12.4K reads
  3. अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्स - ज़फ़र गोरखपुरी

    अब्र था कि ख़ुशबू था, कुछ ज़रूर था एक शख़्सहाथ भी नहीं आया, पास भी रहा एक शख़्स

    12.4K reads
  4. अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी - ज़फ़र गोरखपुरी

    अश्क-ए-ग़म आँख से बाहर भी नहीं आने काअब्र छट जाएँ वो मंज़र भी नहीं आने का

    12.4K reads
  5. इकीसवीं सदी - ज़फ़र गोरखपुरी

    दुःख सुख था एक सबका अपना हो या बेगानाएक वो भी था ज़माना, एक ये भी है ज़माना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी