तुझ से बोसा मैं न माँगा कभू डरते डरते

वली उज़लतवली उज़लत

1 min read · 12.4K reads

तुझ से बोसा मैं न माँगा कभू डरते डरते

देखिए आब-ए-बक़ा पाऊँगा मरते मरते

क्या है इंसाफ़ कि जूँ सुब्ह तू हँसता है हनूज़

मर चुका शम्अ सा मैं गिर्या ही करते करते

अब तो मुँह दे मुझे ऐ नूर-ए-नज़र आईना-वार

गर गईं पलकें सरिश्क आँख से झड़ते झड़ते

न हुआ दर्द सर-ए-नाज़ का संदल तुझे हाए

घुस गया माथा तिरे पाँव पे धरते धरते

जब से दिखला गया जाँ-बख़्श तू जल्वे की बहार

मर गईं बुलबुलें गुलज़ार से गिरते गिरते

हम दिवानों को नहीं हाजत-ए-ज़िंदाँ तिफ़्लो

छुप गए ढेर में हम संग के पड़ते पड़ते

ज़र्रा कर महर तू 'उज़लत' पे कि मानिंद-ए-हिलाल

ख़ाली हूँ आप से दिन हिज्र के फिरते फिरते

वली उज़लत
About the poet

वली उज़लत

View profile & all 51 Poems / Stories

More from वली उज़लत

  1. आज दिल बे-क़रार है मेरा

    आज दिल बे-क़रार है मेराकिस के पहलू में यार है मेरा

    12.4K reads
  2. जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सात

    जूँ गुल अज़-बस-कि जुनूँ है मिरा सामान के सातचाक करता हूँ मैं सीने को गरेबान के सात

    12.4K reads
  3. मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़रा

    मेरे अश्कों की गई थी रेल वीराने पे क्या गुज़राख़बर नीं हज़रत-ए-मजनूँ के काशाने पे क्या गुज़रा

    12.4K reads
  4. बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखें

    बहार आई जुनूँ लेगा हमारा इम्तिहाँ देखेंनमक देगा दिल-ए-ज़ख़्मी को शोर-ए-बुलबुलाँ देखें

    12.4K reads
  5. ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का है

    ऐ सालिक इंतिज़ार-ए-हज में क्या तू हक्का-बक्का हैबघोले सा तू कर ले तौफ़-ए-दिल पहलू में मक्का है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like