पत्र, आरामगाँव के पते पर

उत्तम चौधरीउत्तम चौधरी

1 min read · 12.4K reads

हरी सुबह उड़ती चली गई,

मुहल्ले में रहता हूँ, पोस्टमैन से पूछा “कोई चिट्ठी है?”

धूसर साइकिल को किनारे करता

सफ़ेद, बादामी, लाल, पीले काग़ज़ों के बण्डल

टटोलता रहा वह... इसके बाद एक सुनहला लिफ़ाफ़ा दिखाकर

धुली-धुलाई उज्ज्वल हँसी हँसते हुए बोला, “है”

मैं उलट-पुलट कर देखता हूँ

भेजने वाले का पता कहीं लिखा नहीं है

व्यस्त हाथों से फाड़ते लगता हूँ, अंदर एक भूरा-सा लिफ़ाफ़ा

जिस पर पता नहीं लिखा है, पुन: फाड़ता हूँ

फिर एक लिफ़ाफ़ा, बादलों के रंगों वाला, दूध-सा सफ़ेद पन्ना

बैंगनी स्याही से लिखा पता, साथ में अर्ज़ी

“कविता चाहिए”... मैं उसी रात कविता लिखकर

निम्नलिखित पते पर भेजता हूँ...

संगमा सुर, घर-आरामगाँव, निशिकांतपुर...

उत्तम चौधरी
About the poet

उत्तम चौधरी

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय