जो लड़की

उत्तम चौधरीउत्तम चौधरी

1 min read · 12.4K reads

जारुल वृक्ष के पत्तों को हिलाती जो लड़की जा रही है

मैं उसकी परछाई से भी

परिचित हूँ

देख रहा हूँ बादल उड़ रहे हैं उसके ज़ाफ़रानी रंगों वाले दुपट्टे के भीतर

नस के रंग वाले चूड़ीदार से दौड़ती आ रही है विदेशी सुगंध

वह सड़क पार करेगी, ब्रिज को भी, उसके बाद

प्रविष्ट होगी तिस्ता पार्क में... इसके बाद घास तोड़ेगी, फूल तोड़ेगी—

तथा मन ही मन गालियाँ देगी हेयर ड्रेसर को

क्योंकि बाल उसने सही नहीं काटे।

अपने फिसलन-भरे नाख़ूनों को टटोलती

पीली, हरी तथा भूरी तितलियों के पंख पर

स्वयं की आँखें बनाएगी और इंतज़ार का चेहरा

लड़की जानती ही नहीं कि उसके प्रेमी के पैरों में

चक्के लग चुके हैं और उसके बालों से झर रहे हैं

बर्फ़ के कण

वह लापरवाह है फिर भी उसका चेहरा उत्तर की ओर है।

उत्तम चौधरी
About the poet

उत्तम चौधरी

अधुनांतिक बांग्ला कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like