प्रार्थना

उत्पल बैनर्जीउत्पल बैनर्जी25 Sept 1967

1 min read · 12.4K reads

हे ईश्वर!

हम शुद्ध मन और पवित्र आत्मा से प्रार्थना करते हैं

तू हमें हुनर दे कि हम

अपने प्रभुओं को प्रसन्न रख सकें

और हमें उनकी करुणा का प्रसाद मिलता रहे,

भीतर-बाहर हम जाने कितने ही शत्रुओं से घिरे हुए हैं

प्रभु के विरोध में बोलने वाले नीचों से

हमारे वैभव की रक्षा कर,

हमें धन और इन्हें पेट की आग दे

ज़मीन की सतह से बहुत-बहुत नीचे

पाताल में धकेल दे इन्हें,

कमज़ोर कर दे इनकी नज़रें

छीन ले इनके सपने और विचार

हमारे प्रभु को दीर्घायु कर

दीर्घायु कर उनकी व्यवस्था,

हम तेरी स्तुति करते हैं

तू हमें समुद्रों के उस पार ले चल

भोग के साम्राज्य में

हम भी चख सकें निषिद्ध फलों के स्वाद।

हे ईश्वर!

हम तेरी पूजा करते हैं

तू हमारे भरे-पूरे संसार को सुरक्षा दे

हमारे कोमल मन को

भूखे-नंगों की काली परछाइयों से दूर रख,

दूर रख हमारी कला-वीथिकाओं को

हाहाकार और सिसकियों से

आम आदमी के पसीने की बदबू से दूर रख

संगीत-सभाओं को।

हम तुझे अर्घ्य चढ़ाते हैं

तू हमें कवि बना दे,

इंद्रप्रस्थ का स्वप्न देखते हैं हम

तू हमें चक्रव्यूह भेदने के गुर समझा,

तू अमीर को और अमीर

ग़रीब को और ग़रीब बना

दलित को बना और भी ज़्यादा दलित

तू हमें कुबेर के ऐश्वर्य से संपन्न कर

हम तेरी पूजा करते हैं...

उत्पल बैनर्जी
About the poet

उत्पल बैनर्जी

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल