लोहा बहुत उदास है - उत्पल बैनर्जी

उत्पल बैनर्जीउत्पल बैनर्जी25 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

सिर्फ़ सूदो-जियाँ समझता है।
बात कोई कहाँ समझता है।

मैं जहाँ हूँ वहाँ अकेला हँू,
वो मुझे कारवाँ समझता है।

डूबकर देख तो ज़रा उसमें,
तू जिसे बेज़ुबाँ समझता है।

वो सुखनवर है फूल के जैसा,
ख़ुशबूओं की ज़ुबाँ समझता है।

क्या बताएगा फ़लसफ़ा कोई,
तू ख़ुदी को कहाँ समझता है।
उत्पल बैनर्जी
About the poet

उत्पल बैनर्जी

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like