जैसे कुछ हुआ ही न हो - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

कितने दिन बाद मिले
फिर भी ख़ामोश रहे
जैसे कुछ हुआ ही न हो I

चुप्पी ने छीन लिए
वे क्षण बातूनी,
उग आये इर्द-गिर्द
पंजे नाखूनी,
अहमों के प्रेत जगे
संज्ञा पर
समासीन हो I

कुछ टूटे मोर पंख
हाथ में संभाले,
भटक रहे हैं अब तक
सपनों के ग्वाले;
भावुकता कि गायें
बैठी हैं आज दीन हो I

इन ठहरे रिश्तों पर
काई की परतें,
डुबो गई गहरे में
चुल्लू भर शर्तें;
मौसम के मल्लाहों!
कैसे तुम पर यकीन हो
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like