इंतज़ार में कम्पित हो कर थकी आँख के खुले कपाट - उपेन्द्र कुमार

उपेन्द्र कुमारउपेन्द्र कुमार

3 min read · 12.4K reads

इंतज़ार में कम्पित हो कर थकी आँख के खुले कपाट
पलकें झुकी नज़र शरमाई बड़े दिनों के बाद यहाँ

कैसी पूनो ये आई है महारास के रचने को
फिर चरणों ने ली अंगडाई बड़े दिनों के बाद यहाँ

मन के सूनेपन में कूकी आज कहीं से कोयलिया
मोरों से महकी अमराई बड़े दिनों के बाद यहाँ

है वैसी की वैसी इसमें परिवर्तन तो नहीं हुआ
आज ये दुनिया क्यूँ मन भाई बड़े दिनों के बाद यहाँ

दुःख में तो रोतीं थी अक्सर रह रह कर आतुर आँखें
सुख में भी कैसे भर आयीं बड़े दिनों के बाद यहाँ
उपेन्द्र कुमार
About the poet

उपेन्द्र कुमार

View profile & all 10 Poems / Stories

More from उपेन्द्र कुमार

  1. उदास पानी - उपेन्द्र कुमार

    जीवन को गलाता था कई हिमयुगों का शीतमैं रोज़ देखता था अपनी छाती पर जमते पहाड़

    12.4K reads
  2. ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भी - उपेन्द्र कुमार

    ये जो दर्द है अपने सीने में, ये नया भी है, ये अजीब भीकि उगा है दिल की ज़मीन से ये दिमाग से है क़रीब भी

    12.4K reads
  3. वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजे - उपेन्द्र कुमार

    वादे थे फिर वादे ही वो टूट गए तो क्या कीजेसाथी थे फिर साथी ही वो छूट गए तो क्या कीजे

    12.4K reads
  4. चारों तरफ लहू का समंदर न देखिए - उपेन्द्र कुमार

    चारों तरफ लहू का समंदर न देखिएहिंसा ने कर दिया है जो मंजर न देखिए

    12.4K reads
  5. रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँ - उपेन्द्र कुमार

    रहता हूँ, मगर शहर में आबाद नहीं हूँबेचैन हूँ, बेहाल हूँ, बर्बाद नहीं हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like