फाँस

उपासना झाउपासना झा

1 min read · 12.4K reads

दोनों करते थे प्रेम;

इतना कि जीवन भर डूबे रहते एक-दूसरे की आँखों में, बातों में, देह की गंध में, यादों में...

एक बात इस तरह आकर तिरछे गड़ी है कि

बन गई है फाँस

प्रेमिका पढ़ती है नाज़िम हिकमत की कविता

भर जाता है कविता का नमक उसकी आँखों में

प्रेमी तल्लीन अपने काम में; ख़ुद को भुलाकर

सब भुलाकर

अचानक कर बैठता है याद कि वह कबसे मुस्कुराया नहीं।

उपासना झा
About the poet

उपासना झा

नई पीढ़ी की सुपरिचित कवयित्री।

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like