गिरहें

उपांशुउपांशु

1 min read · 12.4K reads

प्रेम में जब त्वचा का त्वचा पर खुरचना उबासी का सबब बनने लगे

समझ लेना चाहिए कि साथ इकट्ठी की गई स्मृतियाँ फीकी होने लगी हैं,

उससे द्वेष नहीं रखा जा रहा,

अब बस अपने हाथ को उसकी हथेली में गर्म किया जा रहा है

कल्पनाओं से असंतोष शायद ही हो

सोचते हुए मुतमइन नहीं हुआ जा सकता

कि उन बंधनों को तोड़ा नहीं है

जिनकी गिरहों से बुनी

चादर की सिलवटें देह से भी अधिक गर्म हो जाती हैं

गिरहें जब भूल जाएँ सुलझना

उन्हें सुलझाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए

—आदत से मजबूर होने पर भी

कि महीन गिरहें अमूमन आधी फँसी ही रहती हैं

उपांशु
About the poet

उपांशु

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : उपांशु जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like